पांच बिंदु व 15 दिन, ब्योरा नहीं दिया तो रद्द होगी मान्यता

recognition will be cancelled

रेड टैग-बीएड कॉलेज

दीपक 8

वीसी बोले-अध्यापन में शिथिलता व आर्थिक दोहन बर्दाश्त नहीं होगा

पांच बिंदुओं पर मांगा गया है डाटा, सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में देना होगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के वीसी प्रो दिनेश चंद्र राय ने बीएड कॉलेजों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने सभी संबद्ध कॉलेजों को 15 दिनों के भीतर अपने शैक्षणिक व आर्थिक आंकड़े विवि को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ऐसा न करने पर उनकी मान्यता रद्द भी हो सकती है. वीसी ने कहा कि अध्यापन में किसी भी तरह की शिथिलता व छात्रों के आर्थिक शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे सीनेट हॉल में बीएड कॉलेजों के सचिवों व प्राचार्यों की बैठक में बोल रहे थे. कहा कि बीएड कॉलेज विवि का अहम अंग है क्योंकि वे भविष्य के शिक्षकों को तैयार करते हैं. कुछ कॉलेजों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं कि वे कुछ ही शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं और छात्रों से मनमानी फी ले रहे हैं. बैठक में बीएड कॉलेजों की समस्याओं पर भी बात हुई और विवि प्रशासन ने जल्द ही उन्हें हल करने का भरोसा दिया.

पांच बिंदुओं पर मांगा डेटा

कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ राजीव कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी. इसमें टीचर लिस्ट के साथ डॉक्यूमेंट, कैशबुक व ऑडिट रिपोर्ट जमा कराना अनिवार्य है. इसके अलावा, वर्ग संचालन की स्थिति, 25-27 में नामांकित छात्रों की सूची व क्लास रूटीन भी देना होगा.

टीचर्स की बहाली अब केंद्रीयकृत व्यवस्था से

बैठक में बड़ा फैसला यह भी लिया गया कि बीएड कॉलेजों में शिक्षकों का चयन अब विवि की चयन समिति द्वारा किया जायेगा. यहां से चयनित शिक्षकों का एक पैनल कॉलेजों को उपलब्ध कराया जायेगा. प्रॉक्टर डॉ बीएस राय ने बताया कि इस कदम का मकसद शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाना व पारदर्शिता लाना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कॉलेज एनसीटीइ के मानकों का पालन नहीं करते हैं तो उनकी मान्यता रद्द हो सकती है.

गैर हाजिरों को शो-कॉज

कुलसचिव डॉ समीर शर्मा ने बताया कि बैठक में जिन कॉलेजों के प्रतिनिधि नहीं आये, उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी होगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ रामकुमार, सीसीडीसी डॉ टीके डे समेत 42 कॉलेजों के सचिव व प्राचार्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >