रेलवे की लाल गाड़ी से हड़कंप, बिना टिकट यात्रियों से 1.3 लाख जुर्माना वसूला

Railway’s red train causes commotion

रेलवे की लाल गाड़ी से हड़कंप, बिना टिकट यात्रियों से 1.3 लाख जुर्माना वसूला

— मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के बीच कई स्टेशनों पर चला गहन टिकट जांच अभियान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे की ओर से टिकट चेकिंग लाल गाड़ी के अभियान से शुक्रवार को बिना टिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गयी. इस अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर से हाजीपुर खंड के बीच की गयी, जो सोनपुर मंडल का व्यस्त खंड है. लाल गाड़ी के माध्यम से इस मार्ग पर गहन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान तुर्की, रामदयाल नगर, गोरौल, भगवानपुर सराय, हाजीपुर, घोसवर समेत सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर औचक जांच की गयी. अभियान के दौरान 435 बिना टिकट के पकड़े गए. जिससे 1.3 लाख रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया. इस अभियान का नेतृत्व सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रोशन कुमार ने किया. बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वालों पर प्रभावी रोकथाम लगाना और यात्रियों में टिकट के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस पहल का सीधा सकारात्मक प्रभाव यात्रियों के व्यवहार में देखा गया. टिकट विंडो पर टिकट खरीद में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सोनपुर मंडल प्रशासन का मानना है कि यह जागरूकता और सख्ती का परिणाम है, जो आगे भी जारी रहेगा. इस विशेष ट्रेन के निरीक्षण में कुल 45 सदस्यों की टीमें तैनात की गयी थी. जिनमें 25 टिकट निरीक्षक (टीटीइ) और 15 आरपीएफ, निरीक्षक एवं रेल अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >