रेल कर्मी का एटीएम कार्ड मशीन में फंसा, बदमाशों ने कर ली 48 हजार की निकासी

रेल कर्मी का एटीएम कार्ड मशीन में फंसा, बदमाशों ने कर ली 48 हजार की निकासी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित एटीएम में निकासी करने गए रेलवे कर्मी उदय कुमार काे साइबर अपराधियाें ने निशाना बनाया. उनके बैंक खाता से पांच बार में 48 हजार रुपये निकासी कर ली. वह मूल रूप से नालंदा जिला के हिलसा थाना के खहड़ी लाेदीपुर निवासी हैं. वर्तमान में वह भिखनपुरा में किराये के मकान में रहते हैं. वह भिखनपुरा स्थित एटीएम मशीन में दाे हजार रुपये की निकासी करने गए थे. दाे हजार रुपये निकासी के बाद उनका मशीन में एटीएम कार्ड फंस गया. रेलवे कर्मी ने जब एटीएम मशीन में अंकित नंबर पर काॅल कर मदद मांगी. काॅल रिसीव करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई चैनल मैनेजर बाेल रहा है. एटीएम कार्ड निकालने के लिए उन्हें भगवानपुर स्थित एटीएम गार्ड काे बुलाकर लाने काे कहा. मशीन में फंसा एटीएम कार्ड छाेड़कर वह गार्ड काे बुलाने गया. रास्ते में रेलवे कर्मी के माेबाइल पर चार बार में 10-10 हजार रुपये की निकासी हाेने का संदेश मिला. जिसके बाद वह लाैटकर भिखनपुरा स्थित एटीएम मशीन में पहुंचे. उनका एटीएम मशीन में फंसा कार्ड गायब था. इसके बाद एक बार फिर आठ हजार रुपये की निकासी हाे गई. रेलवे कर्मी ने अपना कार्ड ब्लाॅक करा दिया. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >