दिघरा रेलवे क्रॉसिंग पर एप्रोच पथ का जल्द होगा निर्माण

railway crossing will be constructed soon

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बटलर-दिघरा पथ स्थित दिघरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बने पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कार्य अब तक पूरा न होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जिला भू-अर्जन अधिकारी और पथ प्रमंडल संख्या-1 के कार्यपालक अभियंता को विशेष रूप से इस कार्य को प्राथमिकता देने और किए गए कार्यों की जानकारी देने को कहा है. डीएम ने अपने निर्देश में उल्लेख किया है कि एप्रोच पथ के अभाव में वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और जाम की समस्या भी बनी रहती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पथ आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसलिए वर्षों से बने पुल के एप्रोच पथ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. जिलाधिकारी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कराने के साथ ही की गई कार्रवाई की विस्तृत सूचना भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस पहल से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >