राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में दर्ज परिवाद पर 15 मई को होगी सुनवाई

राहुल गांधी की मुश्किलें अभी टली नहीं हैं. नीतीश कुमार पर कथित टिप्पणी को लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज परिवाद मामले की सुनवाई अब 15 मई को होगी. इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

Muzaffarpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज परिवाद मामले में अब 15 मई को सुनवाई होगी. बुधवार को इस मामले पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन किसी कारणवश इसे टाल दिया गया.

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज निवासी श्वेत कमल उर्फ अंबरीश कुमार सिंहा ने 29 अप्रैल 2026 को सीजेएम न्यायालय में परिवाद दायर किया था.

नीतीश कुमार पर टिप्पणी का आरोप

परिवाद में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के थुथुडी में आयोजित एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की थी.

परिवादी का आरोप है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें और उनके जैसे कई समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है.

15 मई को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले में सीजेएम कोर्ट में 15 मई को अगली सुनवाई होगी. मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >