मुशहरी. गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के तत्वावधान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय मुसहरी के समक्ष एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया. धरने का कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति को वापस लेना और गरीब भूमिहीन व आम जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाना था. धरना शुरू होने से पहले मुसहरी प्रखंड बाजार में एक रैली निकाली गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. धरने की अध्यक्षता राजकिशोर राम ने की. अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के प्रांतीय अध्यक्ष रामवृक्ष राम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है. रामवृक्ष राम ने चेतावनी दी कि इस नीति के लागू होने से न केवल किसानों और बटाईदारों की खेती खत्म होगी. प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरने में शामिल अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला सचिव इलियास, प्रखंड सचिव इस्माइल, एआइ के के एम एस के कालीकांत झा, जिला कमेटी सदस्य मृत्युंजय सिंह, शिव शंकर सिंह, जगन राम, कृष्णा महतो, सुदामा देवी, जब्बार, चंदन देवी, रीता देवी और मुन्नी देवी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.