एलएस कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच में भिड़ंत, प्रोटेक्शन गैंग के लड़कों को बुलाया

Protection gang boys were called

: विवि थानेदार की मुस्तैदी के कारण भागे प्रोटेक्शन गैंग के शातिर : खेल के दौरान दो स्कूल के छात्रों के विवाद में शुरू हुआ था विवाद : एक स्कूल के छात्रों ने बाहर से बुला लिया प्रोटेक्शन गैंग के लड़के : आर्ट्स ब्लॉक तक पीछा करते हुए पहुंची पुलिस, भागे सभी शातिर संवाददाता, मुजफ्फरपुर एलएस कॉलेज परिसर में खेल के दौरान दो स्कूल के छात्रों के बीच में भिड़ंत हो गयी. दोनों स्कूल के छात्र एक दूसरे को बाहर देख लेने की धमकी देने लगे. इस बीच एक स्कूल के छात्रों ने अपने पक्ष से स्थानीय प्रोटेक्शन गैंग के लड़कों को बुला लिया. विवाद बढ़ता देख किसी ने विवि थाने की पुलिस को सूचना दे दिया. थानेदार तुरंत पुलिस टीम के साथ कॉलेज परिसर में पहुंच गया. पुलिस को आता देखकर प्रोटेक्शन गैंग के शातिर मौके से फरार हो गए. थानेदार को बताया गया कि सभी आर्ट्स ब्लॉक की टोर भागे हैं पुलिस उनके पीछे वहां तक पहुंची तब तक शातिर पिछले गेट से भाग निकले. पुलिस व शिक्षकों ने दोनों स्कूल के छात्रों को समझा- बुझा कर मामले को शांत करवा दिया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एलएस कॉलेज में खेल प्रतियोगिता चल रहा है. इसको लेकर सैकड़ों बच्चे प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि खेल के दौरान ही दो स्कूल के छात्रों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद खेल मैदान से बाहर निकलते ही उनके बीच मारपीट शुरू हो गयी. हालांकि, वहां पर मौजूद आयोजक व शिक्षकों ने विवाद को खत्म करा दिया. इसके बाद एक गुट के छात्र बाहर से प्रोटेक्शन गैंग के लड़के बुला लिया. हालांकि, विवि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत एक्शन में आयी तो सभी बाहरी लड़के फरार हो गए. विवि थानेदार ने बताया कि दो स्कूल के छात्रों के बीच में मारपीट की सूचना पर वे लोग पहुंचे थे. तब तक विवाद पूरी तरह से खत्म हो गया था. कुछ बाहरी लड़के आए थे. आर्ट्स ब्लॉक तक पुलिस गयी थी मगर कोई नहीं मिला. मामले में थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >