मुजफ्फरपुर में आज BPSC APO परीक्षा, दो एडमिट कार्ड लाना जरूरी

मुजफ्फरपुर में BPSC अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा आज 13 केंद्रों पर आयोजित हो रही है. परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. अभ्यर्थियों को दो एडमिट कार्ड लाने होंगे और तीन स्तर की तलाशी से गुजरना होगा.

Assistant Prosecution Officer Exam: मुजफ्फरपुर में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अभियोजन पदाधिकारी (Assistant Prosecution Officer) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आज 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है. परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर और तीन स्तर की तलाशी व्यवस्था लागू की गई है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन विषय की होनी है. दूसरी पाली में विधि (Law) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सुबह 8 बजे से प्रवेश

प्रशासन के अनुसार पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है. समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

दो एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को दो प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाने का निर्देश दिया है. इनमें से एक हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र परीक्षा के दौरान वीक्षक (Invigilator) को जमा करना होगा. निर्धारित दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

तीन स्तर की जांच और सीसीटीवी निगरानी

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर तीन चरणों में तलाशी ली जाएगी. इसके अलावा हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, जैमर और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर: बागमती के बढ़ते जलस्तर से बेनीपुर में कटाव का खतरा, प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >