परेशानी : 50 दिन बाद की ट्रेन में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

परेशानी : 50 दिन बाद की ट्रेन में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी जारी है. ऑफ सीजन होने के बाद भी रिजर्वेशन विंडो खुलते ही सीटें फुल हो जाती है. हालात यह है कि 50 दिन बाद के प्लानिंग पर भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. रेलवे ने ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए समय सीमा दो माह रखा हुआ है. दो माह बाद आरक्षण कराना है तो उसके लिए दो माह के अंदर के समय का इंतजार करना होगा. आरक्षण के लिए आरक्षण खिड़की पर सुबह से ही लाइनें लग जातीं हैं, और कुछ ही देर में आरक्षण उस दिन का भी फुल हो जाता है. खास कर नयी दिल्ली के साथ लंबी दूरी वाली ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. मुजफ्फरपुर से बैगलुरू, मुजफ्फरपुर से दिल्ली रूट पर जून तक नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है. समर स्पेशल या पहले से चल रहे स्पेशल ट्रेन के घंटों लेट होने से लोग सफर करना नहीं चाहते है. — मुख्य कारण – ट्रेनों की सीमित संख्या – तत्काल टिकटों की भारी मांग — यात्रियों की परेशानी – कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है – कुछ यात्रियों को मजबूरन बस या अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है – लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध नहीं है और काफी पहले से ही सारे बर्थ बुक हो चुके है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >