इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर से तीन प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी

इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर से तीन प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी

ये हैं फ्लोर क्लीनर, हर्बल माउथ वाश व हर्बल टूथ पाउडर

बाजार में लांच करने से पूर्व प्रयोगशाला में भेजा गया सैंपल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फपुर

बीआरएबीयू का इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर का संचालन पीजी केमिस्ट्री विभाग में किया गया है. अब इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर में बनाए जाने वाले तीन प्रोडक्ट को बाजार में लांच करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिसमें फ्लोर क्लीनर, हर्बल माउथ वाश व हर्बल टूथ पाउडर शामिल है. इसकी जांच के लिए प्रोडक्ट का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है. यह प्रोडक्ट कितने महीने में खराब हो जायेगा या इसका असर कम होने लगेगा, इसका अलग-अलग तापमान व परिस्थिति में इसकी टेस्टिंग की जानी है.

आना बाकी है जांच रिपोर्ट

रेफ्रिजरेटर, कम तापमान व अधिक तापमान तीनों ही अवस्था में इसकी जांच होनी है. इसी आधार पर इसका टिकाऊपन तय होगा. प्रोडक्ट के सैंपल की जांच के लिए इसे राज्य के बाहर के बायोटेक्नोलाॅजी लैब में भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. कुछ सैंपल की जांच फार्मेसी लैब में भी भेजा जाना है. आने वाले समय में एमआइटी के फार्मेसी विभाग से भी सहयोग लिया जा सकता है. बताया गया कि लॉन्चिंग से पहले, सेंटर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उत्पाद हर कसौटी पर खरा उतरे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >