Prashant Kishor: “बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाएं… फीस सरकार देगी”, चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Prashant Kishor: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने औराई के मटिहानी में पेंशन, शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बुजुर्गों को ₹2000 पेंशन और गरीब बच्चों को मुफ्त प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई का मौका मिलेगा. पढे़ं पूरी खबर…

Prashant Kishor: जन सुराज अभियान के तहत बिहार बदलाव यात्रा में मटिहानी पहुंचे प्रशांत किशोर ने आम लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि इस बार वोट देने से पहले अपने बच्चों का चेहरा जरूर देखिए. उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में जो 400 रुपये पेंशन दी जा रही है, वह भीख से ज्यादा कुछ नहीं है. प्रशांत किशोर ने वादा किया कि अगर जन सुराज की सरकार बनती है, तो दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से ऊपर के हर महिला और पुरुष को ₹2000 मासिक पेंशन दी जाएगी.

बच्चों की पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी

उन्होंने बिहार के युवाओं के पलायन पर भी चिंता जताई और भरोसा दिलाया कि इस साल छठ के बाद किसी को रोजगार की तलाश में परदेस नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सरकारी स्कूलों की हालत नहीं सुधरती, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने की छूट दी जाएगी और उसकी फीस सरकार भरेगी. इससे गरीब तबके के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा पा सकेंगे.

औराई में प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित किया

बीते दिन प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर जिले के औराई ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने मटिहानी में सभा को संबोधित किया. आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जन सुराज के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें इंद्रभूषण सिंह अशोक, सुदर्शन मिश्रा, विनीता विजय, सकलदेव सहनी, राधारमन उर्फ बबलू सिंह, और मो. अंजार जैसे प्रमुख नाम शामिल थे. इस दौरान लोगों ने प्रशांत किशोर की योजनाओं को सराहा और उनमें बिहार में बदलाव की उम्मीद देखी.

ALSO READ: IPS Kota Kiran: कौन हैं मुजफ्फरपुर के नए सिटी एसपी कोटा किरण कुमार? पहले भी जिले में दे चुके हैं सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >