नारी शक्ति का दम: महिला क्रू ने चलायी दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

नारी शक्ति का दम: महिला क्रू ने चलायी दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

:: सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी सहित कई स्टेशनों पर महिला कर्मियों ने संभाला मोर्चा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक अनूठी पहल की. शनिवार को 13226 दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला क्रू ने किया. महिला लोको पायलट कंचन कुमारी एवं सहायक लोको पायलट अर्चना रानी ने ट्रेन का संचालन किया. टिकट जांच का कार्य महिला टीटीई सरिता कुमारी के जिम्मे सौंपी गयी थी. इसके अलावा सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, नवगछिया, दलसिंहसराय, मानसी, लखमीनिया और खगड़िया में महिला रेलकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया. उन्होंने ट्रेनों के संचालन, यात्री सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया. महिला कर्मचारियों ने पार्सल, पॉटर, बुकिंग, टिकट चेकिंग जैसे कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >