विश्वविद्यालय के आरटीआइ सेक्शन में 11 हजार रुपये का पोस्टल ऑर्डर इनवैलिड

Postal order of 11 thousand rupees invalid in RTI

मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के आरटीआइ सेक्शन में 11 हजार रुपये से अधिक के पाेस्टल ऑर्डर इनवैलिड हाे गये हैं. सभी पाेस्टल ऑर्डर दो रुपये के हैं. इसमें गलती किसकी है, इसकाे लेकर आराेप-प्रत्याराेप चल रहा है. कर्मचारियाें का कहना है कि तत्कालीन कुलसचिव के यहां कई बार फाइल भेजी गयी, लेकिन उन्हाेंने हस्ताक्षर नहीं किया. वहीं एकाउंट सेक्शन पर भी असहयाेग का आराेप है. एकाउंट सेक्शन से पाेस्टल ऑर्डर का डिटेल एक्सल शीट में मांगा जा रहा है, जबकि आरटीआइ सेक्शन में स्टाफ और संसाधन की कमी है. जन सूचना पदाधिकारी डाॅ. उर्मिला वर्मा ने इसकी जानकारी कुलसचिव प्राे. संजय कुमार काे दी, ताे उन्हाेंने इसकाे लेकर पहल की है. वहीं दस रुपये का पाेस्टल ऑर्डर समय-समय पर डाकघर से कैश करा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >