रक्षाबंधन पर मुजफ्फरपुर Post Office की विशेष पहल: अमेरिका और कनाडा 15 दिनों में पहुंचेंगी राखियां

इस रक्षाबंधन, अपने भाइयों को सात समंदर पार भी राखी भेजें। डाकघर ने अंतरराष्ट्रीय राखियों के लिए विशेष काउंटर खोले हैं, जो 219 देशों में 10-15 दिनों के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं।

Post Office Rakhi Booking: मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर में रक्षाबंधन को लेकर राखियों की बुकिंग ने काफी तेजी पकड़ ली है . सात समंदर पार बैठे भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए Postal Department ने रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी विशेष काउंटर खोलने का फैसला लिया है .

India Post Rakhi Courier Service: राखी पार्सल के लिए बने अलग-अलग स्पेशल काउंटर

बहनों को लंबी कतारों से बचाने और सुचारू बुकिंग के लिए Post Office में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पार्सल के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं . आम दिनों में सुबह 9 से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 9 से दोपहर 4:30 बजे तक बुकिंग जारी है .

International Rakhi Delivery: अमेरिका-कनाडा सहित 219 देशों में पहुंच रही राखियां

डाकघर से रोजाना विभिन्न राज्यों के लिए 100 से 150 और विदेशों के लिए 40 से 50 Rakhi Parcels बुक हो रहे हैं . देश के भीतर राखी पहुंचने में 4 से 5 दिन लग रहे हैं . वहीं अमेरिका, कनाडा, UK, इटली, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया सहित 219 देशों में 10 से 15 दिनों के भीतर डिलीवरी हो रही है .

Speed Post Rakhi Delivery: डिजिटल पेमेंट और वॉटरप्रूफ लिफाफों की भारी मांग

समय की बचत के लिए काउंटरों पर QR Code Scanner से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है . इसके अलावा राखियों को सुरक्षित रखने के लिए 15, 20 और 50 रुपये वाले विशेष Waterproof Envelopes बेचे जा रहे हैं . पिछले 15 दिनों में 200 लिफाफे बिक चुके हैं और भारी मांग को देखते हुए डाक विभाग ने 200 नए लिफाफे और मंगवाए हैं .नो हिडन चार्ज, केवल वास्तविक वजन पर बिलिंग India Post की International Tracked Packet Service की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पार्सल के आकार पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता . बिलिंग पूरी तरह से पार्सल के वास्तविक वजन के आधार पर ही की जाती है .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >