स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

मोतीपुर. मोतीपुर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भुरकुरवा बुढ़ी गंडक नदी पुल के समीप से स्कार्पियो सवार आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक स्काॅर्पियो गाडी, एक लोडेड पिस्टल और एक देशी पिस्टल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अधिकांश मीनापुर, कांटी के रहने वाले हैं. जबकि एक अपराधी पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. सभी मोतीपुर थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. पुलिस सूत्रों की मानें तो मोतीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो पर सवार आधा दर्जन के करीब अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोतीपुर इलाके में स्कार्पियो से पहुंचे हैं. इसके बाद थानेदार राजन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. तभी सूचना मिली की अपराधी भूड़कुड़वा घाट की तरफ जाते देखे गये हैं. पुलिस ने उनका पीछा किया और सभी को भूड़कुड़वा घाट के समीप धर दबोचा. जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और एक लेडेड देसी पिस्टल भी मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >