हां, मैंने प्रेमी के धमकाने पर अपने ससुर को जहर देकर मार डाला

हां, मैंने प्रेमी के धमकाने पर अपने ससुर को जहर देकर मार डाला

-प्रेमी के कहने पर बहू ने ससुर को दिया जहर, एसएसपी कार्यालय में कबूला जुर्म-एसएसपी कार्यालय पहुंच कर महिला ने कबूला जुर्म

-करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी घटना

मुजफ्फरपुर.

करजा थाना क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों लोग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गए. उनके साथ एक महिला आई थी. वह पुलिसकर्मियों के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने ही प्रेमी के धमकाने पर अपने ससुर को जहर देकर मार डाला है. उसका प्रेमी अब पति की हत्या करने की धमकी दे रहा है. हालांकि, जिस समय वे लोग पहुंचे थे उस वक्त, एसएसपी, सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शहर में ड्यूटी पर निकले थे. इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पायी.

मृतक के पुत्र ने एसएसपी के नाम से लिखे आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था. प्रेमी काफी दबंग परिवार से है. वह कई बार उसको व उसके पिता को धमकी दे चुका था. 28 दिसंबर 2024 की रात में उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला भी किया था. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. इस बीच उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसकी पत्नी को जहर लाकर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी ने 23 फरवरी 2025 को खाना में जहर मिलाकर उसके पिता को खिला दी. उसके पिता की मौत हो गयी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुआ. गांव में सामाजिक बैठक में भी उसकी पत्नी ने स्वीकार किया था कि उसका प्रेमी जहर लाकर दिया था, उसके बहकावे में आकर वह खाना में जहर मिला उसके पिता को खिला दी. जिससे उनकी मौत हो गयी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर का कहना है कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है. जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >