मुजफ्फरपुर: ग्राहक हित में बैंक की सराहनीय पहल, मृतका के पति को मिला बीमा दावा

कांटी के बिहार ग्रामीण बैंक शहवाजपुर शाखा-2 ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका उर्मिला देवी के पति को बीमा दावा राशि का भुगतान कर आर्थिक राहत पहुंचाई. पढ़ें पूरी खबर...

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी प्रखंड अंतर्गत बिहार ग्रामीण बैंक की शहवाजपुर शाखा-2 द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृत ग्राहक के परिजनों को बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मृतका उर्मिला देवी के पति राजकिशोर पासवान को बीमा की राशि प्रदान की गई.

जरूरतमंद परिवार को मिली राहत

बीमा दावा राशि मिलने के बाद लाभुक परिवार ने बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि आकस्मिक परिस्थितियों में ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है.

ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता : शाखा प्रबंधक

शाखा प्रबंधक कुमारी सुष्मिता ने कहा कि आज के समय में अचानक होने वाली घटनाओं के कारण कई परिवार आर्थिक संकट में आ जाते हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लोगों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनती हैं.

उन्होंने बताया कि बेहद कम प्रीमियम पर उपलब्ध ये योजनाएं आम नागरिकों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही बैंक का प्रमुख लक्ष्य है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

ग्रामीण हिमांशु, सन्नी और बिपिन कुमार समेत अन्य लोगों ने बैंक की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक कुमारी सुष्मिता, बैंक अधिकारी विजय कुमार और कार्यालय सहायक दीपालिका प्रकाश ने सक्रियता दिखाते हुए दावा निपटान की प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई.

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी पहल से लोगों का सरकारी योजनाओं पर विश्वास बढ़ता है और अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं.

जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में अब भी कई लोग बीमा योजनाओं के लाभ से अनजान हैं. ऐसे उदाहरणों से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >