बाइक चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने पीटा

एनएच-722 पर सरैया बाजार स्थित रेमंड शोरूम के सामने दुकान के बाहर लगी एक बाइक चुरा कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया.

सरैया़ एनएच-722 पर सरैया बाजार स्थित रेमंड शोरूम के सामने दुकान के बाहर लगी एक बाइक चुरा कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. चोरी का आरोपी पारू थाना के फतेहाबाद का निवासी है. लोगों ने बताया कि युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट कर भागना शुरू किया. तभी लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना चली गयी. थानाप्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. युवक से पूछताछ की जा रही है. रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >