पटना में लिफ्ट देकर मुजफ्फरपुर के व्यवसाई से ₹3.67 लाख की साइबर ठगी

पटना में लिफ्ट देकर मुजफ्फरपुर के पोल्ट्री व्यवसायी से 3.67 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से पैसे उड़ाए।

Lift Fraud News: पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से कार में लिफ्ट देकर मुजफ्फरपुर के एक पोल्ट्री फार्म व्यवसाई का सामान और लाखों रुपये उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने न सिर्फ पीड़ित का मोबाइल और दस्तावेज चुराए, बल्कि उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से ₹3.67 लाख निकाल लिए.

हाजीपुर जाने के बहाने कार में बैठाया

कुढ़नी निवासी पीड़ित अरविंद सिंह 21 जुलाई की सुबह हावड़ा से ट्रेन पकड़कर राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचे थे. गेट नंबर 4 के पास गाड़ी का इंतजार करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की. तभी एक सफेद ऑल्टो कार आई और झांसे में लेकर दोनों उसमें सवार हो गए.

मैगडोल गोलंबर के पास गाड़ी से उतारा

शातिर कार सवार अरविंद को लेकर आगे बढ़े और मैगडोल गोलंबर के पास पहुंचे. वहां चालक ने बहाने से पीड़ित को गाड़ी से नीचे उतरने को कहा. अरविंद के उतरते ही ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया. कार में छूटे बैग में उनका मोबाइल, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे.

खातों और क्रेडिट कार्ड से निकले ₹3.67 लाख

  • SBI खाते से: UPI के जरिए ₹50,200, ₹96,015 और ₹9,114 ट्रांसफर किए.
  • Flipkart Axis कार्ड से: ₹1,18,000 और ₹39,200 की चपत लगाई.
  • SBI व HDFC क्रेडिट कार्ड से: ₹20,400, ₹30,000 सहित अन्य रकम निकाल ली.

कुल मिलाकर ठगों ने ₹3,66,878 उड़ा लिए.

तीन थानों के काटे चक्कर

पीड़ित ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उन्होंने दो दिनों तक पटना के तीन थानों के चक्कर काटे. सोमवार को वे मुजफ्फरपुर साइबर क्राइम थाने पहुंचे, लेकिन घटना स्थल पटना होने के कारण उन्हें वापस पटना भेज दिया गया. पीड़ित ने त्वरित कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >