Muzaffarpur News: यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और आम लोगों की पुरजोर मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच गाड़ी संख्या 03216/03215 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह ट्रेन 17 अगस्त से 17 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार और सीमांचल के रेल यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.
17 अगस्त से 17 सितंबर तक 5 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 17 सितंबर तक प्रभावी रहेगी.
यह ट्रेन सप्ताह में कुल पांच दिन अपनी सेवाएं देगी, जिससे नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ का सामना कर रहे यात्रियों को सफर का सीधा विकल्प मिल सकेगा.
पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट (03216) का समय और ठहराव
पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने के क्रम में गाड़ी संख्या 03216 बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी पांचों दिन चलाई जाएगी.
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इसका समय यात्रियों के लिए अनुकूल रखा गया है. यह ट्रेन रात 00:55 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद रात 01:00 बजे आगे पूर्णिया कोर्ट के लिए प्रस्थान करेगी.
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र (03215) की समय सारिणी
वापसी दिशा में पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जाने वाली गाड़ी संख्या 03215 गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन परिचालित होगी.
यह ट्रेन दोपहर 15:50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद दोपहर 15:55 बजे पाटलिपुत्र के लिए रवाना होगी.
20 कोचों की रैक, सुपरफास्ट ट्रेनों जैसी मिलेगी प्राथमिकता
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिसमें वातानुकूलित (एसी), शयनयान (स्लीपर) और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं.
रेलवे प्रशासन ने परिचालन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि इस ट्रेन को सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों जैसी प्राथमिकता देकर समयबद्ध तरीके से चलाया जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की देरी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बनकर 99 हजार की साइबर ठगी, मामला दर्ज
