Pandit Sahdev Jha: पड़ाव पोखर स्थित बिहार विभूति पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के प्रधान कार्यालय में 12 अगस्त को प्रस्तावित अगस्त क्रांति की पूर्व संध्या पर विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उस दिन बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और समाजसेवी एकत्र होंगे. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में पंडित सहदेव झा के त्याग, बलिदान, देश के प्रति अद्वितीय योगदान और समर्पण से नई पीढ़ी के नौजवानों को अवगत कराना है.
शहर में प्रतिमा स्थापना और हड़का मानसी स्थल के सौंदर्यीकरण की उठी मांग
बैठक के दौरान पंडित सहदेव झा की स्मृति को सहेजने के लिए दो प्रमुख मांगें रखी गईं.
बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
- प्रतिमा स्थापना: मुजफ्फरपुर शहर में पंडित सहदेव झा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया.
- सौंदर्यीकरण: उनके ऐतिहासिक स्थल हड़का मानसी का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया.
- नई पीढ़ी को प्रेरणा: आयोजन के जरिए युवाओं में देशप्रेम और स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना जगाना.
बैठक में तेज नारायण झा (तेजू भाई), अशोक झा, प्रो. ओम प्रकाश झा, प्रो. विकास उपाध्याय, अजय पांडेय, महंत कमलेश झा, कुंदन शांडिल्य और अनिल झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, सिकंदरपुर स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
