बोलेरो की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा रोड में बखरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बुधवार की दोपहर बोलेरो की ठोकर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

रेवा रोड में बखरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक के पास हुई घटना प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा रोड में बखरा चौक स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बुधवार की दोपहर बोलेरो की ठोकर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे परिजन सीएचसी ले गये, जहां से गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र की अम्बारा तेज सिंह पंचायत के चकमधुआ गांव निवासी कृष्ण नाथ ठाकुर (60) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कृष्ण नाथ ठाकुर बुधवार की दोपहर साइकिल से निजी कार्य से बखरा चौक गये थे. जाने के क्रम में ही मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही एक बोलेरो धक्का मार दिया़ इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया़ स्थानीय लोग और परिजन जख्मी वृद्ध को सीएचसी सरैया ले गये, जहां से नाजुक स्थिति में रेफर किये जाने के बाद एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि देर शाम तक पोस्टमार्टम से शव आने के बाद दाह-संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >