बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आने से ओबीएचएस स्टाफ का पैर कटा

बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आने से ओबीएचएस स्टाफ का पैर कटा

: कलमबाग चौक पर बीच सड़क पर ऑटो से गिरा कटा पैर, जुटी लोगों की भीड़

: जख्मी को अस्पताल ले जाने के समय ऑटो से गिर गया था जख्मी का कटा पैर

: काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, कटे पैर को पहुंचाया अस्पताल

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रामदयालु नगर स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से ओबीएचएस (आून बोर्ड हाउस कीपिंग) स्टाफ आकाश कुमार (23) का पैर कट गया. बताया जाता है कि वह चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और बाया पैर जांघ के पास से कट गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल ले जाते वक्त शहर के कलमबाग चौक पर घायल का कटा पैर ऑटो से नीचे गिर गया. इसकी जानकारी ऑटो में सवार लोगों को नहीं लगी. इस बीच सड़क पर कटा पैर देखकर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय दुकानदारों ने कटे पैर पर कपड़ा डालकर ढक दिया. सूचना मिलने के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने के दारोगा साकेत कुमार शार्दुल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

बीच सड़क पर गिरा कटा पैर, मची अफरातफरी

रेल व काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने जख्मी के कटे पैर को अस्पताल पहुंचा दिया. जख्मी संविदाकर्मी आकाश कुमार को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. लेकिन, डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर पटना रेफर कर दिया है. जीआरपी की और से बताया गया कि जख्मी आकाश कुमार रामदयालु नगर अतरदह का ही रहने वाला है. वह दानापुर रेल मंडल अंतर्गत पटना जंक्शन पर संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात है. वह हाजीपुर में बिहार संपर्क क्रांति पर रामदयालु आने के लिए चढ़ा था. रामदयालु स्टेशन के पास ट्रेन के धीमा होने पर उतरने का प्रयास किया. इस दौरान वह गिरकर उसकी चपेट में आ गया. इस दौरान उनका बायां पांव जांघ के नीचे कट कर अलग हो गया. उसके सिर में भी गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से उसको इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. इस दौरान उसका पांव कलमबाग चौक पर गलती से नीचे गिर गया. जिसको सुरक्षित बाद में अस्पताल पहुंचा दिया गया है.

कोट

ट्रैक पार करने के दौरान घटना हुई है. जख्मी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. वहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले गये हैं.

जयप्रकाश राय, प्रभारी थानेदार, जीआरपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >