मुजफ्फरपुर में टीबी मरीजों के लिए राहत, चैंबर ऑफ कॉमर्स में होगा किट वितरण

भारत सरकार की निश्चय मित्र योजना के तहत मुजफ्फरपुर में 250 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत बनाना और मरीजों को बेहतर पोषण प्रदान करना है. जिलाधिकारी कुमार गौरव भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

Muzaffarpur News: भारत सरकार की निश्चय मित्र योजना के तहत शनिवार को मुजफ्फरपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में 250 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कुमार गौरव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं.

निश्चय मित्र योजना के तहत मिलेगा पोषण किट

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया और महामंत्री प्रमोद जाजोदिया ने बताया कि निश्चय मित्र योजना के तहत टीबी से पीड़ित 250 मरीजों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इनमें से 150 मरीजों को विशेष पौष्टिक आहार किट दी जाएगी, ताकि उपचार के दौरान उन्हें बेहतर पोषण मिल सके.

किट में होंगी पौष्टिक खाद्य सामग्री

पोषण किट में दाल, चना, मटर, सोयाबीन, मूंगफली, खाद्य तेल, पोहा, सूजी और नमकीन जैसी पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई है. आयोजकों का कहना है कि संतुलित पोषण टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कई संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

इस कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अलावा प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, मां जानकी सेवा भारती उत्तर बिहार और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मुजफ्फरपुर शाखा सहयोग कर रही है. मीडिया प्रबंधक सज्जन शर्मा ने बताया कि देश में हर वर्ष 25 लाख से अधिक लोग टीबी से प्रभावित होते हैं. सरकार की इस योजना का उद्देश्य मरीजों को पोषण सहायता देकर उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाना है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में टीबी मरीजों के लिए राहत, चैंबर ऑफ कॉमर्स में होगा किट वितरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >