अब नवजातों का पोर्टेबल मशीन से होगा एक्सरे

Now newborns will be X-rayed with portable machine

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के स्पेशल न्यू-बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से अब बच्चों का एक्सरे किया जायेगा. मंगलवार को मशीन को स्टॉल किया गया. इससे गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जांच तेजी से होगी. अब उन्हें आईसीयू से बाहर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन नवजातों की सटीक जांच में मदद करेगी, समय पर सही इलाज मिल सकेगा. चिकित्सकों का कहना है कि इससे प्रीमैच्योर, लो बर्थ वेट और गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिशुओं की देखभाल में सुधार होगा. यह सुविधा जिले में शिशु मृत्यु दर कम करने में कारगर साबित होगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक उपकरण जोड़े जाएंगे. इससे शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >