मुजफ्फरपुर में शुरू होगा तीसरा केंद्रीय विद्यालय, बीबी कॉलेजिएट में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर के नए केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन शुरू हो गया है। अभिभावक 10 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

 Muzaffarpur KVS News: जिले के लोगों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. जिले में जल्द ही तीसरे केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) की शुरुआत होने जा रही है. विद्यालय प्रशासन ने इसके संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं. प्राचार्य ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर बीबी कॉलेजिएट स्कूल का भवन जल्द से जल्द हैंडओवर करने का आग्रह किया है ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें.

सत्र 2026-27 के लिए नामांकन शुरू, 10 अगस्त तक करें आवेदन

नए केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: अभिभावक 10 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
  • आवेदन जमा करने का स्थान: बीबी कॉलेजिएट परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी कार्यालय में.

इन कक्षाओं में मिलेगा दाखिला

स्थायी भूमि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक विद्यालय का संचालन बीबी कॉलेजिएट के भवन में किया जाएगा. संगठन ने इस सत्र के लिए निम्नलिखित कक्षाओं में दाखिले की अनुमति दी है:

  • बाल वाटिका: बाल वाटिका-1, बाल वाटिका-2 और बाल वाटिका-3.
  • प्राथमिक कक्षाएं: कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक.
  • सेक्शन अनुमति: फिलहाल सुचारू पढ़ाई के लिए सभी कक्षाओं में एक-एक सेक्शन चलाने की मंजूरी दी गई है.

ये भी पढ़ें: 'नंदी से पूछें': बाबा गरीबनाथ के भक्तों के लिए डिजिटल अवतार में प्रकट हुए भगवान शिव के प्रिय वाहक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >