कंटेनर से 990 किलो गांजा बरामद, एक करोड़ से अधिक की कीमत, दो लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक खड़े कंटेनर से 990 किलो गांजा जब्त किया है. इस गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुजफ्फरपुर: तुर्की थाना क्षेत्र में फोरलेन पर खड़े एक कंटेनर से करीब 990 किलो गांजा जब्त किया गया है. जब्त गांजा की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है. नारकोटिक्स पटना की टीम ने सूचना के आधार पर तुर्की पुलिस के सहयोग से सोमवार की देर रात कार्रवाई की. इस दौरान कंटेनर पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

फोरलेन पर खड़े कंटेनर की मिली थी सूचना

डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक कंटेनर खड़ा होने की सूचना मिली थी. नारकोटिक्स पटना की टीम को कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा होने की जानकारी मिली थी.

सूचना के आधार पर नारकोटिक्स की टीम पटना से तुर्की पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंटेनर को जब्त कर लिया. वाहन पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जब्त कंटेनर और दोनों आरोपियों को तुर्की थाना लाया गया.

जांच में 990 किलो गांजा मिला

जांच और पूछताछ के दौरान कंटेनर में करीब 990 किलो गांजा लोड होने की जानकारी सामने आयी. जब्त गांजा की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है.

अनुसंधान प्रभावित नहीं होने को लेकर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम गोपनीय रखे गये हैं.

आरोपियों को पटना ले गयी नारकोटिक्स टीम

नारकोटिक्स की टीम आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गयी है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 9 से 13 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >