अंतरिक्ष में जाएगा मुजफ्फरपुर की रेणु का नाम

अंतरिक्ष में जाएगा मुजफ्फरपुर की रेणु का नाम

मुजफ्फरपुर.

जिले की रहने वाली रेणु पासवान का नाम अंतरिक्ष में जाएगा. नासा की ओर से रेणु का नाम मेटल पर लिखकर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. रेणु को नारा की ओर से ईमेल कर यह जानकारी दी गयी है. रेणु ने बताया कि नासा ने पिछले ही वर्ष यह एडवेंचरस कैंपेन लॉन्च किया था. इसमें जूपिटर के एक मून यूरोपा पर साइंटिफिक चीजों के अध्ययन के लिए सेटेलाइट भेजा जाएगा. यह सेटेलाइट 2030 में यूरोपा तक पहुंचेगा. इस एडवेंचरस मिशन में नासा ने दुनिया भर से करीब एक लाख लाेगों का नाम मेटल इंक्रीप्टेड फैब्रिक पर लिखी जाएगी. एक यूएस के पोएम और इन लोगों के नाम को एक बोतल में बंद कर सेटेलाइट के साथ भेजा जाएगा. जब सेटेलाइट वहां पहुंचेगा तो जूपिटर के ऑरबिट में उसे छोड़ दिया जाएगा. यह एक एडवेंचरस मिशन होगा. रेणु ने बताया कि वे रिसर्च करती रहती हैं. नासा से उन्हें इस मिशन की पिछले ही वर्ष मिली थी. उन्होंने पिछले ही वर्ष अपना नाम भेजा था. उन्हें इसी माह इमेल के माध्यम से यह जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >