“समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Muzaffarpur Viral Reel:: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया. आरोपी पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Viral Reel: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले मुजफ्फरपुर के युवक को पुलिस ने वायरल वीडियो सामने आने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कथित तौर पर अपने नियोक्ता के लाइसेंसी हथियार से वीडियो बनाया था. पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

वीडियो में क्या दिख रहा था?

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक कार के अंदर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था. पुलिस के अनुसार, वीडियो में कथित तौर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें भी कही गई थीं. वीडियो में युवक कहता दिख रहा है, “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के…”. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गयी.

लाइसेंसी हथियार से बनाई थी रील

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से बाउंसर है. उसने अपने नियोक्ता के लाइसेंसी हथियार को कार में रखकर रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

यह भी पढ़ें: प्यार की ऐसी सजा… भीड़ ने प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया

एसएसपी के बनाई टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और लगातार छापेमारी करते हुए उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया.

अन्य पहलुओं की भी जांच जारी

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो रिकॉर्ड करने और साझा करने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.

मामले की मुख्य बातें

  • आरोपी: विवेक सिंह राजपूत
  • निवासी: सुजावलपुर, सकरा
  • गिरफ्तारी: पटना से
  • वीडियो: 1 जुलाई को वायरल
  • हथियार: लाइसेंसी
  • कार्रवाई: न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें: महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ, चोरी के विरोध पर पीड़िता के साथ दरिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >