मुजफ्फरपुर :बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, बीएमपी जवान की मौत, दो जख्मी

मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित स्कार्पियो ने ड्यूटी पर तैनात तीन लोगों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में एक बीएमपी जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर और एक होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मोतीपुर थाने के पास एक अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी ने ड्यूटी पर तैनात तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया. हादसे में मोतीपुर थाने में एक माह से कार्यरत बीएमपी जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक जवान मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे. वहीं, घटना में थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (SI) धर्मेंद्र कुमार और पुरानी बाजार निवासी चाय दुकानदार विनोद कुमार साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

अनियंत्रित स्कार्पियो ने मचाया तांडव

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना परिसर के समीप रोजाना की तरह पुलिस बल के जवान और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े बीएमपी जवान, पुलिस अधिकारी और पास के होटल संचालक को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ एकत्र हो गई.


गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी, पुलिस तफ्तीश में जुटी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल एसआई और होटल संचालक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. इधर, मृतक बीएमपी जवान के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन व मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >