मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की चौक पर 10 मिनट में दो हादसे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां महज 10 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली. कच्ची पक्की चौक के पास हुई इन दुर्घटनाओं ने इलाके में मातम फैला दिया. पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है.

 Road Accident Muzaffarpur: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची पक्की चौक के पास शनिवार की शाम दो परिवारों के लिए काल बनकर आई. यहां महज 10 मिनट के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली. रंजित कोल्ड स्टोरेज और उससे महज 50 मीटर की दूरी पर हुए इन दर्दनाक हादसों के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली घटना कच्ची पक्की चौक स्थित रंजित कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमचीएच भेज दिया.

10 मिनट के भीतर बस ने ली दूसरी जान

अभी लोग पहले हादसे की दहशद से उबर भी नहीं पाए थे कि महज 10 मिनट के अंदर थोड़ी ही दूरी पर दूसरा खौफनाक हादसा हो गया. इस बार एक अनियंत्रित बस ने दूसरे युवक को रौंद दिया. हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा. इस दुर्घटना में भी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शव सड़क पर रहने से लगा भीषण जाम

दूसरे हादसे के बाद मृतक का शव बीच सड़क पर पड़ा रहने के कारण मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गाड़ियों के पहिए थम गए. देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शव को हटाने की कवायद शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालकों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: संघ के शताब्दी वर्ष पर सरैया में युवा संकल्प कार्यक्रम, छात्रों ने लिए 10 संकल्प



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >