Road Accident: मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र स्थित गोनौरा इंडा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Muzaffarpur News: अस्पताल में चल रहा है जख्मी का इलाज
घटना की सूचना मिलते ही करजा पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन भेजा. वहां उसकी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
मृतकों और जख्मी की हुई पहचान
पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपी धनवत निवासी मुन्ना महतो और रतनपुरा निवासी नितेश तिवारी शामिल हैं. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान विशुनपुर दुबियाही उर्फ डोमा डीह निवासी तोखन राय के रूप में हुई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.
