शिक्षा विभाग ने जारी की सूची, 5 सितंबर को पटना में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक

बिहार के शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 38 शिक्षकों की सूची जारी की है. इन उत्कृष्ट शिक्षकों को 5 सितंबर को पटना में सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया जाता है.

Teacher award 2026: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की सूची जारी कर दी है. इसमें मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू के प्रधान शिक्षक केशव कुमार का चयन किया गया है, जिससे जिले के शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.बुनियादी विद्यालय बखरी के शिक्षक के रूप में शुरू हुई उनकी नवाचार यात्रा विद्यालय से निकलकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है. इससे पूर्व राजकीय बुनियादी विद्यालय बखरी में कार्यरत रहते हुए केशव कुमार ने गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक, आइसीटी व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को शिक्षण का हिस्सा बनाया.

5 सितंबर को पटना में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक

विद्यालय में विद्यालय स्वच्छता प्रबंधन समिति गठित कर प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी को स्वच्छता दूत की जिम्मेदारी दी. विद्यालय विकास को समुदाय से जोड़ते हुए आगा खान फाउंडेशन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समुदाय के सहयोग से पुस्तकालय, सुरक्षित पेयजल, हैंडवॉश स्टेशन, स्मार्ट टीवी समेत विकास कार्यों में योगदान दिया. केशव कुमार वर्तमान में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिकट टेक्निकल टीम लीड के रूप में कार्य कर रहे हैं. केशव को इससे पहले जिला शिक्षक पुरस्कार 2022, जिला शिक्षक पुरस्कार व जिला स्तरीय उत्कृष्ट तकनीकी सेवा सम्मान 2025 मिल चुका है.

5 सितंबर को पटना में होगा भव्य सम्मान समारोह

राजधानी पटना के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच सितंबर को सुबह आठ बजे तक सभी चयनित शिक्षकों को समारोह स्थल पर पहुंचकर पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक नोडल पदाधिकारी को नामित कर सभी सम्मानित शिक्षकों को ससम्मान समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें.

पूरे प्रदेश से कुल 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन

इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय सम्मान के लिए पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 38 समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को सूची में जगह मिली है. चयनित शिक्षकों में मुजफ्फरपुर से केशव कुमार के अलावा कटिहार से विप्लव कुमार, भोजपुर से प्रमिला कुमारी, औरंगाबाद से राजकुमार प्रसाद गुप्ता, पटना से अपराजिता कुमारी, बांका से उमाकान्त कुमार, गोपालगंज से पुनीता कुमारी और सीतामढ़ी से शमा परवीन शामिल हैं.

अन्य जिलों के चयनित शिक्षकों के नाम

इस सूची में सारण से चंचला तिवारी, खगड़िया से मधु कुमारी, भागलपुर से निवेदिता कुमारी, पूर्वी चम्पारण से मो. नुरुल होदा, पूर्णियाँ से अजय कुमार पंडित, अररिया से बेबी अर्चना, गया से गुड्डी कुमारी, सहरसा से पुनीता कुमारी, सिवान से वीनस दीक्षित, पश्चिम चम्पारण से दुर्योधन बैठा, बक्सर से मु. इमाम अली अंसारी, रोहतास से कमलेश कुमार और दरभंगा से कुमार प्रशांत का नाम भी शामिल है. इसके अलावा नवादा, नालंदा, अरवल, किशनगंज, कैमूर, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, मधुबनी, मधेपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, वैशाली, सुपौल, शिवहर, बेगूसराय और समस्तीपुर जिलों के योग्य शिक्षकों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

यह भी पढ़ें... मेडिकल ओवरब्रिज के पास CNG टैंकर से गैस लीक, फायर ब्रिगेड ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >