मुजफ्फरपुर को जल्द मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड, नई डेडलाइन तय, जानें कब होगा उद्घाटन

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड निर्माण को लेकर नई समय सीमा तय कर दी गई है. अब जून तक हर हाल में काम पूरा करना होगा. देरी होने पर जुर्माना लगेगा और अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलेगा. इस फैसले से उम्मीद है कि निर्माण कार्य में तेजी आएगी.

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में बन रहे बैरिया बस स्टैंड को लेकर एक बार फिर नई डेडलाइन तय की गई है. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे इस प्रोजेक्ट को अब 30 जून तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. टेंडर कमिटी ने प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के बाद निर्माण अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी है. लेकिन साथ ही साफ कर दिया गया है कि इस अतिरिक्त समय के लिए ठेकेदार को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं दिया जाएगा. यानी अब काम पूरा करने के लिए समय तो मिला है, लेकिन फायदा नहीं.

ठेकेदार के भुगतान से हर्जाना काटा जाएगा

समिति ने यह भी कहा है कि इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान ठेकेदार कुछ और पैसा का दावा नहीं कर सकता. भुगतान वही होगा, जो पहले से तय शर्तों और नियमों के अनुसार है. इसके अलावा एक सख्त चेतावनी भी दी गई है. अगर 30 जून तक भी काम पूरा नहीं हुआ, तो ठेकेदार के भुगतान से हर्जाना काटा जाएगा. इसे लिक्विडेटेड डैमेज कहा जाता है, जो देरी के लिए लगाया जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर दिन बड़ी संख्या में बसें चलती हैं और हजारों यात्री आते-जाते हैं

बैरिया बस स्टैंड शहर का एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब माना जाता है. यहां से हर दिन बड़ी संख्या में बसें चलती हैं और हजारों यात्री आते-जाते हैं. लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. अब नई डेडलाइन और सख्ती के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि काम में तेजी आएगी और जल्द ही लोगों को आधुनिक बस टर्मिनल की सुविधा मिल सकेगी.

इस फैसले में कई बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपनी सहमति दी. प्रशासन अब इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर नजर आ रहा है और चाहता है कि तय समय में इसे हर हाल में पूरा किया जाए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >