श्रावणी मेला से पहले जर्जर सर्विस रोड की मरम्मत की मांग, पर्यटन मंत्री ने लिखा पत्र

आगामी श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए, बिहार के पर्यटन मंत्री ने मुजफ्फरपुर-पटना मार्ग पर दो प्रमुख सर्विस सड़कों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है. श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इन सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की गई है.

Muzaffarpur News: आगामी श्रावणी मेला 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर-पटना मार्ग की दो प्रमुख सर्विस सड़कों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया है.

फकुली और तुर्की ओवरब्रिज के पास सड़क की स्थिति खराब

पत्र में पर्यटन मंत्री ने उल्लेख किया है कि मुजफ्फरपुर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर फकुली से आगे बलिया ओवरब्रिज के पश्चिम तथा तुर्की ओवरब्रिज के पश्चिम स्थित सर्विस रोड की स्थिति काफी खराब है. इन मार्गों से श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़िए गुजरते हैं.

एनएचएआई से अविलंब निर्माण और मरम्मत कराने का आग्रह

पर्यटन मंत्री ने अपने पत्र में एनएचएआई (NHAI) के माध्यम से दोनों सर्विस रोड का निर्माण एवं मरम्मत कार्य जल्द कराने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि इससे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >