बालू-गिट्टी ट्रक ओनर एसोसिएशन: मुजफ्फरपुर बालू-गिट्टी ट्रक ओनर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को बोचहां स्थित सरफुद्दीनपुर मंडी में मंडी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने की. बैठक में ट्रक मालिकों की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान महासचिव ब्रजमोहन कुमार सिंह (वकील साहब), हिमांशु कुमार, अमरेंद्र यादव, नरेंद्र मिश्रा, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा, राजन कुमार, जितेंद्र तिवारी और आनंद मोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
सिद्धार्थ राज को मिली अध्यक्ष की कमान
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सिद्धार्थ राज को मंडी कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही प्रिंस कुमार लड्डू को सचिव, रामप्रसाद राय को कोषाध्यक्ष और रौशन कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. कमेटी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए राकेश चौधरी, तिलक राय, मुकेश चौधरी और नवीन महतो को बतौर सदस्य शामिल किया गया. नवगठित कमेटी ने ट्रक मालिकों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया और स्थानीय व्यवसायियों को एकजुट करने का आह्वान किया.
टन के हिसाब से होगी बालू-गिट्टी की बिक्री
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शर्फूद्दिनपुर मंडी कमेटी के गठन से स्थानीय ट्रक मालिकों को संगठनात्मक रूप से एक साझा मंच मिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य बालू और गिट्टी की बिक्री वजन यानी टन के हिसाब से सुनिश्चित करना है. जिस मात्रा में सामग्री की खरीदारी होगी, उसी के अनुसार बिक्री की जाएगी. इससे कारोबार में पूरी तरह से पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा. एसोसिएशन इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है.
संरक्षक मंडल का भी किया गया विस्तार
बैठक में मंडी के सुचारू संचालन, ट्रक मालिकों की समस्याओं और संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. मंडी के कुशल मार्गदर्शन के लिए एक संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है. इसमें अंकज कुमार, सुधीर कुमार, लक्ष्मी राय, रंजीत राय, शाहिद अली, अशोक राय, गोपाल कुमार, रंजन कुमार, सुख रंजन राय, संजीत राय, सुनील राय और कृष्ण देव चौधरी सहित अन्य कई वरिष्ठ सदस्यों को जगह दी गई है. यह टीम मंडी के सुचारू संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में पीपिंग समारोह: 190 सहायक अवर निरीक्षकों को मिला पुलिस अवर निरीक्षक का प्रभार, कंधों पर सजे दो सितारे
