Muzaffarpur News: रामदयालु गुमटी 8 मई तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरपुर में रामदयालु गुमटी से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे की ओर से मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य को लेकर सड़क यातायात बंद रखने का फैसला किया गया है. कौन सा रहेगा वैकल्पिक रास्ता और कितने दिनों तक बंद रहेगा मार्ग, पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड पर स्थित समपार संख्या-7 स्पेशल (रामदयालु गुमटी) पर आवश्यक मरम्मत, स्लीपर बदलने और ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाएगा. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 8 मई की रात तक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रामदयालु गुमटी सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी.

वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. इस दौरान लोग खबड़ा समपार संख्या-6 होकर आवागमन कर सकते हैं.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >