मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, पैर टूटा; आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे एक का पैर टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक व्यक्ति का दाहिना पैर गंभीर रूप से टूट गया, जिसके बाद डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा. मामले में सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे दोनों भाई

पीड़ित सुनील कुमार ने अपने पुत्र सत्यम कुमार के माध्यम से थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने भाई ओमप्रकाश कुमार के साथ सरैया थाना क्षेत्र के छितरी गांव से रामदयालु नगर स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे.

आवेदन के अनुसार, गोबरसही चौक से पहले ग्रैंड सरोवर होटल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टीवीएस बाइक (BR06EH2329) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

एक का पैर टूटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने सुनील कुमार के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि की और ऑपरेशन के बाद प्लास्टर किया. फिलहाल वह चिकित्सकीय देखरेख में हैं.

मोबाइल भी हुआ गुम

पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि हादसे के दौरान उनका वनप्लस 5जी मोबाइल फोन भी कहीं गिरकर गुम हो गया.

नामजद प्राथमिकी दर्ज

आवेदन के आधार पर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र के चकना निवासी अंश शाही उर्फ आशीष शाही को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है.

सदर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार को सौंपी गई है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >