Muzaffarpur Power Cut: मड़वन फीडर से जुड़े गांवों में आज रहेगा शटडाउन, जानिए कब लौटेगी बिजली

Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर के 33 केवी मड़वन फीडर में 14 मई को पेड़ों की छंटाई और मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे गुल रहेगी बत्ती. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है. आज यानी 14 मई (गुरुवार) को इस इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के काम के चलते यह शटडाउन लिया है, जिससे लोगों को करीब चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

बिजली कटौती का समय और कारण

  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 4 घंटे).
  • प्रभावित फीडर: 33 केवी मड़वन फीडर.
  • प्रभावित क्षेत्र: मड़वन फीडर से जुड़े सभी ग्रामीण इलाके.
  • कारण: बिजली विभाग द्वारा 33 केवी मड़वन फीडर लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई और अन्य जरूरी मेंटेनेंस (रखरखाव) का कार्य किया जाना है.

लोगों को पहले से व्यवस्था करने की सलाह

चूंकि यह बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह ही पानी से जुड़े और अन्य जरूरी काम निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके. मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही दोपहर 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >