मुजफ्फरपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': एक ही रात में 342 शातिर दबोचे गए, 190 जेल भेजे गए

मुजफ्फरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत एक रात में 342 शातिर अपराधियों को पकड़ा है. इनमें से 190 को जेल भेज दिया गया है. पूर्वी-1 अनुमंडल में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है.

Operation Clean Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ते अपराध और वारंटियों पर नकेल कसने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत एक बड़ा क्रैकडाउन किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र के कड़े निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ही रात में कुल 342 शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा. इनमें से 190 आरोपियों की कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

criminals arrested: पूर्वी-1 अनुमंडल में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया. आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक कार्रवाई पूर्वी-1 अनुमंडल इलाके में देखने को मिली. यहां पुलिस टीमों ने छापेमारी कर 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 43 को जेल भेजा जा चुका है. इसके अलावा टाउन-1 और टाउन-2 थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया. अहियापुर और अन्य इलाकों से भी कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं.

Muzaffarpur news: आधी रात थानों में पहुंचे एसएसपी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसएसपी खुद देर रात सरप्राइज चेकिंग पर सड़कों पर उतरे. उन्होंने ब्रह्मपुरा और सकरा थानों का औचक निरीक्षण किया. थाने के अधिकारियों और जवानों को गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर तुरंत एक्शन लेने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की सख्त हिदायत दी गई. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अमन-चैन कायम करने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >