Muzaffarpur News: लखनदेई नदी में उपलाता मिला अधेड़ का शव, शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के औराई में लखनदेई नदी किनारे शौच करने गए धनेश्वर राय की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई. सोमवार सुबह बभनगावां गांव में उनका शव नदी में उपलाता मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र से गुजरने वाली लखनदेई नदी में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का उपलाता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी.

शौच के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबा शख्स

शव की पहचान औराई के बभनगावां पूर्वी गांव निवासी 44 वर्षीय धनेश्वर राय के रूप में की गई है. वह स्वर्गीय विलट राय का पुत्र था. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के संबंध में बताया कि धनेश्वर राय नशे का आदी था. सोमवार की सुबह वह घर से लखनदेई नदी के किनारे शौच करने के लिए निकला था. इसी दौरान नदी किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. नशा और पानी गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई.

परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और कागजी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच(SKMCH) भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >