Muzaffarpur News: पुलिस ने कार सवार शराब तस्कर को खदेड़कर दबोचा, 11 लीटर विदेशी शराब बरामद

Muzaffarpur News:हत्था पुलिस ने केवटसा चौक पर पीछा कर कार सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. 11 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि एक आरोपी फरार हो गया. कार्रवाई में कई पुलिसकर्मी घायल हुए...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में विदेशी शराब लेकर भाग रहे एक धंधेबाज को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. सूचना मिलने पर पुलिस ने केवटसा चौक पर घेराबंदी की थी, लेकिन पुलिस वाहन देखकर कार सवार तेज रफ्तार से भागने लगा.

पीछा करने के दौरान पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर केवटसाचौर के पास कार को पकड़लिया. इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर कार से शराब की खेप सड़क पर फेंकने लगा, जिसे राहगीरों ने लूट लिया. पीछा और पकड़ने की कार्रवाई में कई पुलिसकर्मियों को आंशिक चोटें भी आईं.

समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

कार की तलाशी में करीब 11 लीटर विदेशी शराब के टेट्रा पैक बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर निवासी ब्रजेश साह के रूप में हुई है. हत्था थाना पुलिस फरार साथी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है.

मुजफ्फरपुर बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >