मुजफ्फरपुर: कुपोषण से जंग के लिए बनेगा माइक्रोप्लान, नौनिहालों को मिलेगी विटामिन 'ए' की खुराक

Muzaffarpur News: जिले में में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए जल्द विटामिन 'ए' खुराक अभियान शुरू होगा.स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर माइक्रोप्लान बनाने और बच्चों का सटीक डेटा जुटाने के निर्देश दिए हैं. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण और गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है.इसके तहत जिले भर के नौनिहालों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत किया जा सके.इस अभियान को जमीनी स्तर पर पूरी तरह सफल बनाने का जिम्मा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है.

अचूक रणनीति के लिए बनेगा माइक्रोप्लान, आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को लेकर बेहद गंभीर है.अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जल्द ही एक जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.इस कार्यशाला में सभी प्रखंडों के चिकित्सा अधिकारियों और आशा कर्मियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा.इसका मुख्य उद्देश्य हर एक बच्चे तक पहुंच बनाने के लिए एक ठोस माइक्रोप्लान तैयार करना और दवा वितरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देना है.

डेटा के आधार पर दी जाएगी खुराक, कोई बच्चा नहीं छूटेगा

अभियान के दौरान जिले का कोई भी बच्चा दवा पाने से न छूटे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रखंडों से 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का सटीक डेटा मांगा है.इसी डेटा के आधार पर दवा की उपलब्धता और माइक्रोप्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा.स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विटामिन ‘ए’ बच्चों की आंखों की रोशनी और उनकी इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी है.विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि जब आशा कार्यकर्ता घर आएं, तो बच्चों को यह दवा अवश्य पिलवाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >