मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: जिला क्रिकेट संघ (एमडीसीए) द्वारा आयोजित होने वाली स्व. परमानंद सिन्हा अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग का बिगुल फुंक गया है. यह प्रतिष्ठित जूनियर लीग आगामी 8 जून से शुरू होने जा रही है. इसकी आधिकारिक जानकारी अंडर-16 लीग के संयोजक अवनीश नंदन प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि लीग को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहले चरण के 10 मैचों का विस्तृत कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी कर दिया गया है.
35-35 ओवर के होंगे मैच, खिलाड़ियों के लिए व्हाइट ड्रेस कोड अनिवार्य
लीग के नियमों के अनुसार, सभी मुकाबले 35-35 ओवर के खेले जाएंगे. मैच के दिन सभी टीमों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि खेल सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा. एमडीसीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, लीग में भाग लेने वाले सभी जूनियर खिलाड़ियों के लिए सफेद पोशाक (व्हाइट ड्रेस) पहनकर आना अनिवार्य किया गया है.
पहले चरण में इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
पहले चरण के मुकाबलों के लिए रोमांचक शेड्यूल तैयार किया गया है. इसमें संस्कृति क्रिकेट एकेडमी बनाम बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स, आइडियल क्रिकेट एकेडमी (बी) बनाम बीईसीए, और आइडियल क्रिकेट एकेडमी (ए) बनाम दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब के बीच टक्कर होगी.
इन जूनियर टीमों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर
इसके अलावा बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी रेड बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब, पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर, पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (बी), बीईसीए बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी, प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब बनाम दिव्य दृष्टि फाउंडेशन क्लब, पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (बी) बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब तथा आर्यन सुपर किंग बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की टीमें आमने-सामने होंगी.
