Muzaffarpur News: सेंट्रल जेल में बंद शूटर गोविंद के कंधे में दर्द, एक्स-रे में फ्रैक्चर

Muzaffarpur News: सेंट्रल जेल में बंद शूटर गोविंद के कंधे में दर्द की शिकायत होने पर जेल प्रशासन ने एक्स रे कराया, जिसमें उसके कंधे पर फ्रैक्चर का रिपोर्ट सामने आया है।

Muzaffarpur News: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद शूटर गोविंद शर्मा के कंधे में दर्द की शिकायत पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच में गोविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां हड्डी रोग विशेष से उसका इलाज कराया गया. गोविंद के कंधे पर काला निशान पड़ गया था. डॉक्टर ने उसका एक्सरे करवाया तो फ्रैक्चर मिला. इसके बाद उसको बेल्ट लगाया गया है. इलाज के बाद उसको वापस सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. मुसहरी थानेदार दारोगा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया है कि जिस समय मुसहरी पुलिस ने गोविंद की गिरफ्तारी की थी. वह भागने का प्रयास किया था. उस दौरान उसका कंधा दीवार से टकरा गया था. हालांकि, उस समय गोविंद को नहीं दर्द का एहसास हुआ. उसने ऐसा बताया भी नहीं था. इधर, जेल जाने के बाद बीते कुछ दिनों से उसके कंधे में दर्द की शिकायत थी. हाथ भी नहीं उठ रहा था. इसकी जानकारी गोविंद की ओर से जेल प्रशासन को दी गयी तो उसको शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

सीजेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ था गोविंद

जानकारी हो कि, पिछले सप्ताह मुसहरी थाने की पुलिस ने द्वारिका नगर पावर ग्रिड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चेक गणराज्य निर्मित 12 लाख की सीजेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. वह मनियारी थाना के गजपति गांव से ऑनलाइन कार बुक करके पटना स्थित अपने फ्लैट लौट रहा था. मुसहरी थाने की पुलिस ने गोविंद की गिरफ्तारी को लेकर थाने में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >