मुजफ्फरपुर: शाही लीची का क्रेज, दिल्ली-मुंबई की मंडियों से लेकर क्विक-कॉमर्स तक जलवा

Muzaffarpur News: कम उत्पादन के बावजूद देश के महानगरों में मुजफ्फरपुर की शाही लीची की भारी मांग है. मुंबई और दिल्ली के बाजारों सहित क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी रसीली लीची ऊंचे दामों पर धड़ल्ले से बिक रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News:  इस साल उत्पादन में आई कमी के बावजूद देश के बड़े महानगरों में मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध ‘शाही लीची’ की मांग सिर चढ़कर बोल रही है. दिल्ली, मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों के बाजारों में शाही लीची की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है. खास बात यह है कि फल मंडियों के साथ-साथ अब यह प्रीमियम लीची चुनिंदा ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स और ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गई है, जिससे लोग घर बैठे ही मुजफ्फरपुर के इस खास फल का स्वाद चख पा रहे हैं.

ऑनलाइन सीमित स्टॉक, मुंबई के रिटेल मार्केट में ₹400 प्रति किलो तक दाम

उत्पादन में गिरावट का सीधा असर ऑनलाइन बाजारों पर साफ देखा जा सकता है. वर्तमान में चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही लीची बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां आधा किलो (500 ग्राम) लीची की कीमत 170 से 200 रुपये के बीच चल रही है. बाजार के जानकारों के अनुसार, पत्तों व टहनियों वाले गुच्छे और बिना पत्ते वाली लीची की कीमत में पैकिंग के कारण 50 रुपये तक का अंतर आ रहा है. वहीं, मुंबई के खुदरा (रिटेल) बाजारों में बेहतरीन क्वालिटी की शाही लीची 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है.

मुजफ्फरपुर जंक्शन से पवन और अमृत भारत एक्सप्रेस से भेजी गई 6.5 टन लीची

कम फसल के बावजूद महानगरों तक इसकी सप्लाई लगातार जारी है. अकेले मुंबई में मुजफ्फरपुर से हर दिन 4 से 5 टन लीची भेजी जा रही है. गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से मुंबई रूट के लिए बड़ी खेप बुक की गई, जिसमें पवन एक्सप्रेस के एसएलआर (SLR) में 4 टन और अमृत भारत एक्सप्रेस से पनवेल के लिए 2.5 टन लीची भेजी गई. इसके अलावा दिल्ली सहित अन्य सभी रूट की प्रमुख ट्रेनों से भी रोजाना टन के हिसाब से लीची भेजी जा रही है ताकि महानगरों में इसकी कमी न होने पाए.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >