मुजफ्फरपुर: जिले की बिटिया समायरा बनी राज्य तैराकी चैंपियन, जीते पांच गोल्ड मेडल

Muzaffarpur News: 48वीं बिहार राज्य तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की समायरा रमण ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है. उनकी इस सफलता पर खेल संघ और स्कूल ने बधाई दी है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बिहार की खेल जगत से मुजफ्फरपुर के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है. 48वीं तक्षशिला बिहार राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जिले की होनहार खिलाड़ी समायरा रमण ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. समायरा ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दो नहीं, बल्कि पूरे पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं.

पांच अलग-अलग स्पर्धाओं में जीता गोल्ड मेडल

समायरा रमण ने तैराकी की विभिन्न श्रेणियों में अपनी गति और कौशल का परिचय दिया. उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदकों का पंच लगाया. उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.

खेल संघ और स्कूल प्रशासन ने दी बधाई

समायरा की इस बड़ी सफलता पर मुजफ्फरपुर तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद और सचिव कुंदन राज ने खुशी जाहिर की है. इसके साथ ही उनके स्कूल की प्रिंसिपल मोना मित्रा ने भी समायरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. खेल प्रेमियों का मानना है कि समायरा आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >