Muzaffarpur News: हनुमान मंदिर के बाद अब दुर्गा मंदिर हटाने को नोटिस, रेल प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर रेल प्रशासन ने अब दुर्गा मंदिर हटाने का नोटिस जारी किया है. इससे पहले रेलवे ने स्टेशन परिसर में बने हनुमान मंदिर को शिफ्ट किया था. इसको लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था. अब प्रशासन ने दुर्गा मंदिर को लेकर चेतावनी जारी की है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग को लेकर मामला अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि दूसरी मंदिर पर रेलवे का नोटिस आ गया है. स्थानीय लोगों में रेलवे प्रशासन के इस फैसले से काफी नाराजगी है. दरअसल, रेलवे प्रशासन ने ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर को हटाने का नोटिस जारी किया है. मंदिर के पुजारी मणिकांत झा को यह नोटिस मिला है. नोटिस में कहा गया है कि मंदिर रेलवे की जमीन पर बना है. यह जमीन आरएलडीए को विकास कार्य के लिए दी गई है. रेल प्रशासन की तरफ से चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की गई है. साथ ही कहा गया है कि मंदिर नहीं हटाए जाने पर रेल भूमि अतिक्रमण के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

हिंदू संगठन के लोगों ने की बैठक

रेलवे की तरफ से नोटिस मिलने के बाद शहर के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ हो गए हैं. आज यानी रविवार को मंदिर परिसर में हिंदू संगठन के लोगों की बैठक हुई, जिसमें मंदिर को बचाने का संकल्प लिया गया. इस मामले को लेकर मंदिर समन्वय समिति के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि एसडीएम और रेलवे प्रशासन दोनों की तरफ से मंदिर हटाने का नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि वे मंदिर को नहीं हटने देंगे और इस मामले में डीएम से शिकायत करेंगे. 

हनुमान मंदिर को किया गया है शिफ्ट

बता दें, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके तहत स्टेशन परिसर में आधुनिक भवन, एलिवेटेड रोड और आरओबी का निर्माण किया जा रहा है. स्टेशन को विकसित करने के क्रम में रेलवे की अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जा रहा है. इससे पहले भी रेलवे परिसर स्थित हनुमान मंदिर को रेल प्रशासन के द्वारा शिफ्ट किया गया है. इस मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था. बीते दिनों विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ चार घंटे के लिए शहर बंद का भी आह्वान किया था.  

ALSO READ: Kanhaiya Kumar: सत्तू पीकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश! मुजफ्फरपुर में कन्हैया कुमार की पदयात्रा

ALSO READ: Muzaffarpur City SP Video: परदेसिया… ये सच है पिया, सिटी एसपी ने सीटी बजाकर गाया गाना, झूम उठे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >