Muzaffarpur News: बैंड बाजे के साथ आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार, महीनों से फरार है आरोपी

Muzaffarpur News: आज कोर्ट से इस्तेहार जारी होने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया. जिला पुलिस बैंड बाजे के साथ आरोपी के घर पहुंची थी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोपी के घर पर आज बैंड बाजा के साथ पहुंची और उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. बता दें, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के जमरूआ गांव का है. जहां बीते वर्ष दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई थी. मामले में मृतक विवाहिता के परिजन के आवेदन के आलोक में मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वही प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिनस, गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे. इसके बाद अब कोर्ट से इस्तेहार जारी होने के बाद आज मनियारी थाना की पुलिस थाना प्रभारी देवव्रत कुमार के नेतृत्व में आज दलबल के साथ थाना क्षेत्र के जमरूआ गांव स्थित आरोपी के घर पर पुलिस बैंड बाजा के साथ पहुंची और फरार आरोपी के घर पर इस्तेहार चस्पा किया.

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

इस दौरान मनियारी थाना प्रभारी ने कहा कि आज कोर्ट से इस्तेहार जारी होने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपियों के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया है. वहीं कहा गया है की इसके बाद भी अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो फिर आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिले से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर रोड से एक टोटो में छुपा के ले जाई जा रही विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की है. साथ ही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी कार्रवाई उत्पाद विभाग ने पारू थाना क्षेत्र के पारू चौक के पास किया है. यहां एक मेजिक गाड़ी के अंदर बने तहखाना में शराब की खेप छुपा के ले जाई जा रही थी. उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान शराब की इस खेप को पकड़ा है. हालांकि, कार्रवाई के दौरान मौके का फ़ायदा उठा कर तस्कर फरार हो गया. वहीं जिले में तीसरी और सबसे बड़ी कारवाई अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में किया गया. शराब तस्कर ऑटो पर भूसा की आड़ में छुपा कर ले जाई जा रही 50 विदेशी शराब की कार्टून को उत्पाद विभाग ने बरामद किया है. साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. 

ALSO READ: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर को मिलने जा रहा एक और फोरलेन, महज 3 घंटे में पहुंच जाएंगे पटना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >