Muzaffarpur News: LJPR सांसद वीणा देवी को हत्या की धमकी देने वाले की हुई पहचान, मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

Muzaffarpur News: लोजपा रा. की सांसद वीणा देवी को हत्या की धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है. पुलिस ने उसको ट्रैस कर लिया है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. हाल ही में सांसद के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी.

Muzaffarpur News: वैशाली लोकसभा क्षेत्र की सांसद वीणा देवी को मोबाइल पर कॉल करके जिस नंबर से हत्या की धमकी मिली है, पुलिस ने उसका सीडीआर निकाल लिया है. वह नंबर झारखंड के रांची में एक्टिव है. पुलिस लगातार मोबाइल की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. जल्द ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल का कहना है कि सांसद ने अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत देकर हत्या की धमकी देने की शिकायत दी थी. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है. उन्होंने मोबाइल धारक को चिन्हित कर लेने की बात कही है. साथ ही उसके लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया है. जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा. 

12 सालों से है मानसिक रूप से विक्षिप्त

जानकारी के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली है, उसका धारक पी तिवारी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. वह जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गोविंद गांव के रहने वाले स्व रामचंद्र तिवारी का बड़ा बेटा है. वह पिछले 12 सालों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मामले में पी तिवारी के छोटे भाई जलज तिवारी ने बताया कि वह 2012 से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

आरोपी का रांची से चल रहा है इलाज

शुरुआती दौर में उसका इलाज मुजफ्फरपुर के मानसिक रोग चिकित्सकों से कराया गया था. लेकिन, हालत में विशेष सुधार नहीं होने पर रांची स्थित मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से वह लगातार इलाजरत है. साथ ही बताया कि पांच जनवरी रविवार की सुबह पी तिवारी को भांजे गुलशन पांडेय और तीन ग्रामीणों के साथ निजी वाहन से रांची मानसिक अस्पताल में इलाज के लिए के जाया गया है. रांची में परिजन कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करने को लेकर प्रयासरत हैं. मंगलवार को एडमिट कर दिया जाएगा.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भगवानपुर की रहने वाली हैं सांसद वीणा देवी

मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की पार्टी LJPR की सांसद वीणा देवी को 5 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर गालियां दी और गोली मारकर हत्या की धमकी दी. घटना रविवार दोपहर 12:36 बजे की है. इसके बाद भी धमकी भरे कई कॉल आए. सांसद और उनके परिवार ने दहशत में पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई. LJPR की सांसद वीणा देवी, जो मुजफ्फरपुर के भगवानपुर सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने पुलिस को अपने लेटर हेड पर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें बार-बार फोन किया गया. कॉल रिसीव करने पर उन्हें गालियां दी गईं और गोली मारने की धमकी दी गई.

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: पारा चढ़ने से लोगों को मिली राहत, दिन में धूप का साथ, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >